बिहार के भागलपुर के गोराडीह प्रखण्ड कार्यालय के बगल में बिरनौध नामक एक गांव है। यहां अधिकांश किसान वर्ग के लोग रहते हैं। लेकिन इस गांव में काफी तेजी से विकास हुआ है। यह गांव भागलपुर-गोड्डा के मार्ग पर अवस्थित होने के कारण यहां काफी हलचल होती रहती है।इस गांव में मुख्यतः चावल, गेहूं, मक्के, आलू, प्याज व मिर्च की खेती होती है।
बिरनौध ग्राम का अपना पंचायत है जिसमे मुखिया, पंचायत समिति आदि पद हैं।
बिरनौध में पेट्रोल पंप, अंग्रेजी मीडियम स्कूल, +2 की सरकारी स्कूल , खाद-बीज भंडार, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र, रेडीमेड कपड़े की दुकान, दवा दुकान आदि सब कुछ है।
बिरनौध ग्राम के निवासी काफी शांत स्वभाव के होते हैं। यहां मुख्यतः कुशवाहा, बनिया व दलित जाति के लोग रहते हैं। कुछ संख्या यादव जातियों की भी है।
बिरनौध गांव कहलगांव विधानसभा और भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
बिरनौध गांव के निकट ही बिजली विभाग द्वारा पावर ग्रिड का निर्माण किया गया है। जिस वजह से यहां बिजली की उपलब्धता काफी बढ़ गयी है और इस गांव में तेजी से विकास भी हो रहा है।